
सीबी सीरीज के अहम मुकाबले में भारत और श्रीलंका की बीच हुआ मैच टाई हो गया है। 237 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन ही बना सकी और मैच हुआ टाई ।
भारत का विकेट पतन
-1) सचिन 15 रन बनाकर कुलशेखरा की गेंद पर संगकारा के हाथों कैच हुए। (24/1, 5.6 ओवर)
-2)विराट कोहली 15 रन बनाकर तुषारा परेरा की गेंद पर एलब्यूडब्ल्यू हुए।(61/2, 14.1 ओवर)
-3)रोहित शर्मा 15 रन बनाकर महेला जववर्द्घने के थ्रो पर रनआउट हुए।(94/3, 21.5 ओवर)
-4)सुरेश रैना 8 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर संगकारा के हाथों कैच हुए।(118/4, 27.4 ओवर)
-5)गौतम गंभीर 91 रन बनाकर कुलशेखरा के थ्रो पर रन आउट हुए।(178/5, 40.2 ओवर)
-6)रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर परेरा की गेंद पर जयवर्द्घने के हाथों कैच।(184/6, 43.3 ओवर)
-7)आर.अश्विन 14 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर संगकारा के हाथों कैच हुए।(212/7, 47.3 ओवर)
-8)इरफान पठान 8 रन बनाकर मैथ्यूज के थ्रो पर रनआउट हुए।(223/8, 48.3 ओवर)
-9)विनय कुमार 1 रन बनाकर मैथ्यूज के थ्रो पर रनआउट हुए।(233/8, 49.5 ओवर)
श्रीलंका ने बनाए 236 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 81 रन दिनेश चांदीमल ने बनाए। इसके अलावा जयवर्धने ने 43 रन बनाए। भारत की तरफ से विनय कुमार को 3, आर. अश्विन को 2, इरफान पठान को 1 विकेट मिला जबकि श्रीलंका के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए।
श्रीलंका का विकेट पतन
-1) उपुल थरंगा 0 पर विनय कुमार की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए।(0/1, 0.2 ओवर)
-2) तिलकरत्ने दिलशान 16 रन बनाकर इरफान पठान की गेंद पर धोनी के हाथों कैच हुए। (28/2, 7.1 ओवर)
-3) कुमार संगकारा 31 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर गंभीर के हाथों कैच हुए।(79/3, 19.4 ओवर)
-4) महेला जयवर्धने 43 रन बनाकर विनयकुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। (173/4, 36.2 ओवर)
-5)चांदीमल 81 रन बनाकर रनआउट हुए।(178/5, 37.3 ओवर)
-6)परेरा 5 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर कोहली के हाथों कैच हुए। (184/6, 39.4 ओवर)
-7) मैथ्यूज 16 रन बनाकर रन आउट हुए। (210/7, 46.3 ओवर)
-8) कुलशेखरा 12 रन बनाकर विनय कुमार की गेंद पर गंभीर के हाथों कैच हुए। (232/8,49.3 ओवर)
-9)मलिंगा बिना खाता खोले रन आउट हुए। (235/9,49.5 ओवर)
भारतीय टीमः महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान, विकेटकीपर), सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सुरेश रैना, विनय कुमार, उमेश यादव, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, इरफान पठान और आर. अश्विन।
श्रीलंका टीमः महेला जयवर्द्घने(कप्तान), कुमार संगकारा, उपुल थरंगा, दिनेश चांदीमल, एंजेलो मैथ्यूज, तुषारा परेरा, नुवान कुलशेखरा, रंगना हेराथ, लसिथ मलिंगा और सेनानायके।
No comments:
Post a Comment