Friday, 17 February 2012

"आईपेड" का नया वर्जन 7 मार्च को!

   
न्यूयॉर्क। कम्यूनिकेशन फील्ड में क्रांति लाने वाली अमरीकन कंपनी एप्पल इंक अगले महीने तक "आईपेड" के नए वर्जन "आईपेड-3" को लॉन्च कर सकती है। न्यूज रिपोर्ट की माने तो कंपनी अपने इस नए प्रोडक्ट के बारे में कभी भी घोषणा कर सकती है। संभवत: इसकी लॉन्चिंग 7 मार्च को होगी।

अगली पीढ़ी के इस टेबलेट की फीचर्स को लेकर दुनियाभर में उत्सुकता बनी हुई है। माना जा रहा है कि आईपेड-3 में तेज प्रोसेसर और बड़ी व बढिया स्क्रीन के साथ आएगा। आईपेड के नए वर्जन में मल्टी नेटवर्क्स की खूबी के साथ ही उसके थोक में उपलब्धता की भी उम्मीद जताई जा रही है।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नए आईपेड की खूबियों को लेकर लगाए जा रहे सभी कयासों पर विराम तभी लगेगा जब 7 मार्च को इसकी अधिकारिक घोष्ाणा होगी। 

ब्लॉग ने बढ़ाया क्रेज और सस्पेंस

इस नेक्स्ट जनरेशन टेबलेट को लेकर दुनियाभर में क्रेज और सस्पेंस पैदा करने में सबसे बड़ी भूमिका इसके ब्लॉग "आईमोर" की रही है। ब्लॉग में यहां तक लिखा है कि नया आईपेड क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला है। ब्लॉग पर एक रिपोर्ट में इसके एलटीई कंप्टिबिलिटी फीचर से युक्त होने की बात भी कही गई है। 

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Followers

Blog Archive