Thursday, 16 February 2012

डेढ़ साल के शिशु के पैर कटे

सेन्दड़ा(पाली)। थाना क्षेत्र के अमरपुरा-ब्यावर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को मालगाड़ी की चपेट से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके डेढ़ साल के बच्चे के पैर कट गए। मासूम को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के अनुसार सुबह अमरपुरा व ब्यावर रेलवे स्टेशन के बीच गेट नम्बर 28 के निकट बाणियातों का बाडिया देवनगर चांग निवासी सुमित्रा देवी (25) पत्नी हरिसिंह रेलवे पटरी के निकट मवेशी चरा रही थी। उसकी गोद में उसका डेढ़ वर्षीय बालक अजय था। सुबह करीब पौने बारह बजे मालगाड़ी की चपेट से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम के पांव कट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुची। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की हालत गंभीर है।  

थाना सीमा क्षेत्र का विवाद 
हादसे की खबर मिलते ही रेलवे पुलिस ब्यावर व सेन्दड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों में विवाद हो गया। करीब तीन घंटे बाद शव रेलवे पुलिस ने ब्यावर मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद रेलवे पुलिस के उच्चाधिकारियों के हस्तपेक्ष के बाद सेंदड़ा पुलिस ने ब्यावर पहंुच कार्रवाई की।  

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Followers

Blog Archive