Wednesday, 15 February 2012

इंद्रा विश्नोई का घर सील,संपत्ति कुर्क

इंद्रा विश्नोई का घर सील,संपत्ति कुर्क
 

जोधपुर। एएनएम भंवरी देवी के अपहरण व हत्या के मामले में फरार आरोपी इंद्रा विश्नोई का घर बुधवार को सील कर दिया गया। जोधपुर प्रशासन ने संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर जिला कलेक्टर राजीव जैन के अनुसार बिलाड़ा व लूणी तहसीलों के गांव भावी,पैतृक गांव तिलवासनी एवं घनामगरा में सम्पति कुर्क करने की कार्रवाई हुई है। दो दिन में कुर्की की कार्रवाई पूर्ण कर ली जाएगी। जोधपुर शहर में भी नगर निगम को यह आदेश दिए थे लेकिन यह कार्य उनके क्षेत्र में नहीं आने के कारण अब यह आदेश तहसीलदार को दिए गए हैं। शहर के सरस्वती नगर में इन्द्रा का एक भूखण्ड कुर्क करने संबंधित आदेश दिए हैं। 

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Followers

Blog Archive