Thursday, 16 February 2012

ट्रक ने तोड़ी रेलवे फाटक, नौ गाडियां प्रभावित

s 
सेन्दड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग 14 पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बंद सबलपुरा रेलवे फ ाटक को तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद करीब तीन घण्टे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 14 व रेलमार्ग बाधित रहा। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेन्दड़ा व ब्यावर रेलवे पुलिस ने मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करवाया।

रविवार दोपहर साढे बारह बजे अहमदाबाद-अजमेर यात्री ट्रेन के आने की सूचना पर गेटमैन ने सबलपुरा रेलवे फ ाटक बंद किया। इसी बीच ब्यावर की ओर से आ रही एक ट्रक के चालक ने तेज गति रेलवे फ ाटक को टक्कर मार दी। इससे फ ाटक क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। बाद में अस्थाई फ ाटक लगाकर यात्री ट्रेन को निकाला गया। 

घटना के बाद राजमार्ग पर वाहनों की दोनों ओर करीब तीन चार किलोमीटर तक लम्बी कतारें लग गई। बाद में रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त फ ाटक को सुधारने में जुट गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फाटक सुचारू हुई। रेलवे सूत्रों के अनुसार जयपुर-बान्द्रा अप व डाउन, अहमदाबाद अजमेर पैसेंजर यात्री गाड़ी सहित नौ ट्रेनों को दो-दो मिनट के लिए रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे पुलिस ब्यावर के सब इंसपेक्टर गोपालसिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक मलूका हरियाणा निवासी जयकमसिंह को गिरफ्तार किया है। 

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Followers

Blog Archive