

बेंगलूरु। सीरवी समाज की वेबसाइट सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम का शुभारंभ किया गया। बेंगलूरु दक्षिण भारत की देवनगरी बेंगलुरु की धन्य धरा पर एच एस आर लेआउट, बेंगलुरु में नवनिर्मित श्री आईमाताजी के भव्य शिखरबद्ध मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, व माताजी का पाठ एवं अखण्ड ज्योति स्थापना महोत्सव एवं श्री सीरवी समाज भवन का उद्घाटन समारोह के ठीक एक दिन पहले दि. 08.03.2019 शुक्रवार के शुभ अवसर पर समाज की लोकप्रिय वेबसाईट “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” www.seervisamajsampurnbharat. com का लोकार्पण सीरवी समाज के धर्मगुरु परमपूज्य दीवान श्री माधवसिंहजी एवं श्री पीपी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रिय राज्य मन्त्री भारत सरकार के पावन सानिध्य में सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट का लोकार्पण दीवान माधवसिंहजी राठौड़ एवं केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने लैपटॉप में एक क्लिक करके किया।
समाज को संगठित करने का यह अतुल्य प्रयास हैं जो धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक दिन बट बृक्ष बन जायेगा। सामाजिक भाईयो-बहनो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम से जुड़ना चाहिए, ओर जहां तक इसकी जानकारी नही पहुची हैं वहाँ तक पहुचाने में सहयोग करना चाहिए। ये उदगार बेंगलुरु प्रवास पर आए धर्मगुरु परमपूज्य दीवान श्री माधवसिंहजी ने शनिवार को बेंगलुरु के एच एस आर लेआउट मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, महोत्सव के मांगलीक कार्यक्रम में सीरवी समाज की वेबसाइट का लोकार्पण करने के बाद व्यक्त किये।
केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान युग में वेबसाइट एक क्रांतिकारी कदम है। इसके माध्यम से सहजता से अधिकृत जानकारी मिल सकती है।
इस मौके पर श्रीमती शोभा चौहान- MlA सोजत, कर्नाटक SHR बोम्मनहल्ली विधायक सतिस रेड्डी, पीपी साहब की धर्मपत्नी विणा पाणी व् SHR ले आउट बढेर के समस्त कार्यकारिणी और नवयुवक मंडल व् बाहर से आये करीबन 40 संस्थाओ के कार्यकारिणी व् महिला मंडल वह सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत के समस्त प्रतिनिधि मंडल सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment