Tuesday, 19 March 2019

मैसूर मे श्री सुमति नाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में आज महावीर भवन परिसर मे साध्वी कुसुमप्रभा श्रीजी ने प्रवचन देते हुए

मैसूर मे श्री सुमति नाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में आज महावीर भवन परिसर मे साध्वी कुसुमप्रभा श्रीजी ने प्रवचन देते हुए कहा कि "एकेकु डगलु शत्रुंजय समो जेह ऋषभ कहे भव 
क्रोड ना कर्म खपावे तेह " आज फाल्गुन सुदी तेरस का दिन यानी फागण की फेरी का दिन जिस दिन शांब ओर प्रदुम्न साढे आठ करोड़ मुनियों के साथ मोक्ष में पधारे l आज के दिन शाश्वत तीर्थराज के ऊपर हजारों लाखों श्रद्धालु भक्तगण फ़ागण की फेरी करने जाते हैं l अन्य तीर्थों की यात्रा से जो फल मिलता है उससे अनंत गुणा फल की प्राप्ति गिरिराज के दर्शन से होती है l शत्रुंजयगिरि के दर्शन सिर्फ भव्य आत्मा ही कर सकती है l पापी अभव्य नजरे ना देखे l जीवन में बार भी पालीताणा तीर्थ की यात्रा हुई यानि हमारा मोक्ष निश्चित लेकिन यात्रा के दौरान तीर्थ की आशातना नहीं होनी चाहिए l क्योंकि अन्य स्थाने कृत पाप,तीर्थ स्थाने विनश्यति, तीर्थ स्थाने कृत पाप.बज्रलेपो भविष्यति "विमलगिरी की यात्रा करके हमारी आत्मा भी विमल निर्मल कसायो  से मुक्त बन जाती है l तभी हमारी यात्रा फ़लीभुत होती है l इस पर काका भतीजे का सुंदर द्रतान्त दिया गया है l साथ ही शत्रुंजय के 16 उधारो का भी सुन्दर वर्णन बताया l नुतन जिनालय निर्माण व जिर्णोद्वार करवाने से 8 गुणा फ़ल मिलता है l आसो सुद पूनम के दिन पांडवमुनि 20 करोड़ के साथ कार्तिक सुद पुनम डाविड वारिखिल्ल 10 करोड़ मुनियों के साथ चैत्री पूनम के दिन पुंडरीक स्वाम 5 करोड़ मुनियों के साथ और भी कई आत्माए सिद्ध गिरिराज से सिद्धि गति को प्राप्त हुए l जहां का कण कण पवित्र है l गिरीराज के 108 नाम भी अलग अलग प्रसंगो को लेकर पड़े हैं l शत्रुंजय नाम कैसे पड़ा  ? शुकराजा का राज्य चन्द्रशेखर राजा ने हड़प लिया वो भी शुकराजा का रुप धारण कर l लोगो को व असली राजा लगने लगा l लेकिन असली शुकराजा आया तब लोगों ने उसे नकली समझ कर भगा दिया गया l मुनिराज का उपदेश पा कर शुकराजा ने गिरीराज की गुफ़ा में 30 दिन तक गिरीराज का ध्यान किया l जिस तीर्थ का सिर्फ़ ध्यान धरने से बिना युध्द किये ही शुकराजा ने शत्रु पर जय प्राप्त कर ली गयी l ध्यान के प्रभाव से नकली शुकराजा बने हुए चंद्रशेखर राजा की बहुरुपी विधा पलायन हो गई l जो मंत्रीयो को शुकराजा दिख रहा था वो पुनः चंद्रशेखर दिखने लगा l शत्रु पर जय प्राप्त करने पर शुकराजा ने गिरीराज का नाम शत्रुंजय रखा l प्रवचन के बाद फ़ागण की फ़ेरी की भाव यात्रा का वर्णन कान्ति लाल जैन के निवास स्थान पर किया गया l शत्रुंजय के सामने चैत्यवंदन ओर भांडवा डुगर की यात्रा कर के सिद्धवड की यात्रा के साथ ही फ़ागण की फ़ेरी की यात्रा सम्पूर्ण की गई l सकल संघ मे अपुर्व उत्साह व उमंग था l इस अवसर पर श्री सुमति नाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक भाई दाँतेवाड़ीया, ट्रस्टी बाबू लाल मुणोत, माँगी लाल गोवाणी, सुविधी नाथ राजेन्द्र सुरी संघ के अध्यक्ष शान्ति लाल हरण ,एवम महावीर जिनालय के अध्यक्ष कान्ति लाल पोरवाल, व कान्ति लाल भंडारी आदि मौजूद रहे 

Monday, 18 March 2019

राजस्थानी रंग में रंगा केआरएस रोड बढेर का प्रांगण : बही फाग गीतों की बहार

मैसूरु। श्री आईजी सीरवी गैर मण्डल के तत्वावधान में सीरवी समाज के केआरएस रोड़  पर स्थित श्री आईमाता मंदिर परिसर में
 आयोजित पांच दिवसीय गैर महोत्सव के तीसरे दिन गैर मण्डल की ओर से मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
रविवार रात्रि में 8 बजे शुरू  हुए गैर नृत्य में चंग की थाप पर  गैर मण्डल के सभी गेरियों ने सामूहिक  गैर नृत्य किया ।
देर रात तक  चले इस आयोजन में कई प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
 इस दौरान महिला मंडल की ओर से होली के उपलक्ष में ढोल की थाप पर  बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने
 जमकर नृत्य,  किया व फागण के गीत गाए । गैर मंडल के अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने   बताया की
बुधवार रात्रि 7.15 बजे होलिका दहन किया जाएगा।
 एवं  गुरूवार के दिन प्रातः 8 बजे से नंन्हे मुन्ने बच्चो का  11वां सामूहिक ढूंढ एवं होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन होगा।
इस मौके पर गैर नृत्य का आनन्द लेने के लिए बडी संख्या  में आस-पास क्षेत्रों से पुरुष व महिलाओं की उपस्थिति रही। 
Attachments area

सीरवी समाज ट्रस्ट एचएसआर लेआऊट

बेंगलूरु यहां के सीरवी समाज ट्रस्ट एचएसआर लेआऊट के तत्वावधान में एचएसआर लेआऊट के आईमाता मंदिर स्ट्रीट में सीरवी समुदाय की कुलदेवी श्री आईमाताजी के शिखरबद्ध मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवानश्री माधवसिंहजी के सान्निध्य में पूरे धूमधाम से व विधिवत मंत्रोच्चार से सम्पन्न हुई। शनिवार को सुबह के मुहूर्त में भवन में हवन व यज्ञ की पूर्णाहुति तथा मंदिर में आईमाता प्रतिमा, पाट स्थापना व अखंड ज्योति की स्थापना हुई तथा दीवानसाहब के सान्निध्य में ही भवन का विधिवत उद्घाटन हुआ। सुबह से ही मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं को तांता लगना शुरु हो गया। शुभ मुहूर्त में विधिकारण रवि महाराज व अन्य विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। प्रतिष्ठा के साथ ही मंदिर के शिखर पर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजारोेहण किया गया। हैलीकाप्टर द्वारा मंदिर पर पुष्पवृष्टि की गई। प्रतिष्ठा के दौरान मंदिर के बाहर उपस्थित ब़डी संख्या में श्रद्धालु आई माता के जयकारे लगा रहे थे। प्रतिष्ठा के बाद दीवानश्री माधवसिंहजी ने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लाभार्थिंयों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मंदिर की विशेष सजावट की गई। दोपहर में बीबीएमपी ग्राउंड आईमाता मंदिर में आयोजित धर्मसभा में दीवान साहब ने कहा कि आज आईमाता की प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई हैं यह हम सभी के लिए खुशी का विषय है। उन्होंने उपस्थित सभी जनों कोे प्रतिदिन मंदिर दर्शन करने जाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष फाऊसिंह परिहारिया ने सभी का स्वागत किया तथा सचिव लक्ष्मणराम आगलेचा ने विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मंत्री सहित उपाध्यक्ष मांगीलाल चोयल, कोषाध्यक्ष ताराराम चोयल, सहसचिव छैलाराम काग, सहकोषाध्यक्ष भुण्डाराम हाम्ब़ड आदि अन्य ट्रस्टी सदस्यों ने विभिन्न लाभार्थियों व अतिथियों का सम्मान किया । शाम को माता की प्रथम महाआरती में ब़डी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Saturday, 16 March 2019

दीवान माधवसिंह व केन्द्री मंत्री ने किया सीरवी समाज की वेबसाइट का लोकार्पण


















बेंगलूरु। सीरवी समाज की वेबसाइट सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम का शुभारंभ किया गया। बेंगलूरु दक्षिण भारत की देवनगरी बेंगलुरु की धन्य धरा पर एच एस आर लेआउट, बेंगलुरु में नवनिर्मित श्री आईमाताजी के भव्य शिखरबद्ध मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, व  माताजी का पाठ  एवं अखण्ड ज्योति स्थापना महोत्सव एवं श्री सीरवी समाज भवन का उद्घाटन समारोह के ठीक एक दिन पहले दि. 08.03.2019 शुक्रवार के शुभ अवसर पर समाज की लोकप्रिय वेबसाईट “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” www.seervisamajsampurnbharat.com का लोकार्पण सीरवी समाज के धर्मगुरु परमपूज्य दीवान श्री माधवसिंहजी एवं श्री पीपी चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रिय राज्य मन्त्री भारत सरकार के पावन सानिध्य  में सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट का लोकार्पण दीवान माधवसिंहजी राठौड़ एवं केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने लैपटॉप में एक क्लिक करके किया।

समाज को संगठित करने का यह अतुल्य प्रयास हैं जो धीरे-धीरे ही सही लेकिन एक दिन बट बृक्ष बन जायेगा। सामाजिक भाईयो-बहनो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम से जुड़ना चाहिए, ओर जहां तक इसकी जानकारी नही पहुची हैं वहाँ तक पहुचाने में सहयोग करना चाहिए। ये उदगार बेंगलुरु प्रवास पर आए धर्मगुरु परमपूज्य दीवान श्री माधवसिंहजी ने शनिवार को  बेंगलुरु के एच एस आर लेआउट मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा,  महोत्सव के मांगलीक कार्यक्रम में सीरवी समाज की वेबसाइट का लोकार्पण करने के बाद व्यक्त किये। 

केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि वर्तमान युग में वेबसाइट एक क्रांतिकारी कदम है। इसके माध्यम से सहजता से अधिकृत जानकारी मिल सकती है। 
इस मौके पर श्रीमती शोभा चौहान- MlA सोजत,  कर्नाटक SHR बोम्मनहल्ली विधायक सतिस रेड्डी, पीपी साहब की धर्मपत्नी विणा पाणी व् SHR ले आउट बढेर के समस्त कार्यकारिणी और नवयुवक मंडल व् बाहर से आये करीबन 40 संस्थाओ के कार्यकारिणी व् महिला मंडल वह सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत के समस्त प्रतिनिधि मंडल सहित बड़ी संख्या में भक्त गण मौजूद रहे ।

Search This Blog

Followers