Saturday, 7 November 2015

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा के चुनाव संपन्न

बिलाड़ा | धार्मिकस्थल जीजी माता मंदिर पतालियावास रोड पर सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में परगना समिति बिलाड़ा के चुनाव संपन्न हुए। इसमें देवीसिंह राठौड़ भीवराज को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पिचियाक प्रेमसिंह उचियारडा, कोषाध्यक्ष तरुण मुलेवा बिलाड़ा, सचिव तुलच्छाराम परिहार जेलवा, सहसचिव ताराराम सोलंकी भावी, शिक्षा सचिव माधुराम मुलेवा उदलियावास, संगठन सचिव जितेंद्रसिंह राठौड़ बडेर बास, साहित्य सचिव नारायणलाल काग खारिया मीठापुर, विधि सचिव चतुराराम परिहार जैतीवास, व्यवस्थापक सुरेंद्र काग बिलाड़ा, तकनीकी सहायक चिमनसिंह बिलाड़ा, सहव्यवस्थापक पारस मुलेवा बाला, व्यापार प्रकोष्ठ धर्माराम जांजावत, वकील छोटूराम चौधरी बडेर बास काे बनाया गया है। चुनाव अधिकारी लादूराम जांजावत ने चुनाव संपन्न करवाए। नवगठित कार्यकारिणी ने समाजहित में कई कार्य करने के निर्णय लिए। अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों ने सभी का अाभार प्रकट किया और समाज हित में सदैव कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान दलपतसिंह हांबड, वैद्य पुखराज सीरवी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
सौजन्य : www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

Search This Blog

Followers

Blog Archive