Saturday, 7 November 2015

गिरवी व्यापारियों के लिए जानकारी

ज्वेलरी व्यापारी अपनी दूकान पर अकेले नही रहे अकेले रहने का समय अब नही है बेरोजगारी बढ़ने के कारण लोगो की भावनाये बदल रही है और दुख देखना नही चाहते है कुछ लोग अब ज्वेलरी दुकानों को निशाना बना रहे है और लूटकर माल ले जाते है इसलिए अब सटर पर एक ऐसा हुक लगाये ताकि सटर निचे नही उतार सके एवं गिरवी व्यापारियो के लिए भी ऐसा ही हुक लगा देना चाहिए साथ गिरवी व्यापारियो से विशेष सुचना है की आप बड़ी रकम तुरन्त ग्राहक को नही दे और माल छुड़ाने पर भी माल तुरन्त नही देवे कम से कम एक घंटे का समय जरूर लेवे क्योंकि आप जब माल लाने के लिए अंदर जाते है उस चोर पिच्छे आ जाते है और हत्या करके माल लूटकर ले जाते है यह सब हमारी लापरवाही का ही कारण है पहले तो सावधान रहते नही और सब कुछ हो जाने के बाद ही यह बात सोचते है अगर अनहोनी के पहले ही हम सावधानी से काम करते है तो अनहोनी से पूरी तरह बच सकते है आप देख लीजिये जितने भी किस्से हुए है  सब अंदर ही हुए है माल लाते वक्त आखिर इस कारण आप ही है इस दीपावली से सभी गिरवी व्यापारी एकता के तहत यह संकल्प ले लेवे की हम सभी व्यापारी इस नियमो का पालन करेंगे तो आपका व्यापार आपका ही रहेगा इधर का उधर या उधर का इधर नही होगा एक व्यापार एक नियम का पालन सभी को करना होगा ।
D. भंवरलाल सीरवी राठौड़ मुगप्पेर चैन्नई

सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति बिलाड़ा के चुनाव संपन्न

बिलाड़ा | धार्मिकस्थल जीजी माता मंदिर पतालियावास रोड पर सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में परगना समिति बिलाड़ा के चुनाव संपन्न हुए। इसमें देवीसिंह राठौड़ भीवराज को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पिचियाक प्रेमसिंह उचियारडा, कोषाध्यक्ष तरुण मुलेवा बिलाड़ा, सचिव तुलच्छाराम परिहार जेलवा, सहसचिव ताराराम सोलंकी भावी, शिक्षा सचिव माधुराम मुलेवा उदलियावास, संगठन सचिव जितेंद्रसिंह राठौड़ बडेर बास, साहित्य सचिव नारायणलाल काग खारिया मीठापुर, विधि सचिव चतुराराम परिहार जैतीवास, व्यवस्थापक सुरेंद्र काग बिलाड़ा, तकनीकी सहायक चिमनसिंह बिलाड़ा, सहव्यवस्थापक पारस मुलेवा बाला, व्यापार प्रकोष्ठ धर्माराम जांजावत, वकील छोटूराम चौधरी बडेर बास काे बनाया गया है। चुनाव अधिकारी लादूराम जांजावत ने चुनाव संपन्न करवाए। नवगठित कार्यकारिणी ने समाजहित में कई कार्य करने के निर्णय लिए। अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों ने सभी का अाभार प्रकट किया और समाज हित में सदैव कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान दलपतसिंह हांबड, वैद्य पुखराज सीरवी सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।
सौजन्य : www.bhaskar.com

Friday, 6 November 2015

सीरवी बाहुल्य ग्राम राजपुरा में सप्तदिवसीय भागवत कथा सम्पन्न

राजगढ़(म.प्र.):- मध्यप्रदेश के धार जिले के राजगढ़ क्षेत्र के सीरवी बाहुल्य ग्राम राजपुरा में सप्तदिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। समाज की बनी विशाल धर्मशाला में कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन पंडित श्री काली चरण दास जी तारखेड़ी के मुखाग्र से हुआ। पंडितजी ने कथा के साथ ही साथ मानव जीवन मनुष्य को क्यों मिला और हमे क्या करना हैं। बदलते परिवेश में समाज उत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।कथा का आयोजक श्री बाबूलाल जी देवडा (सीरवी) एवं श्री गोपाल जी देवड़ा के द्वारा करवाया गया। अंतिम दिन समाज की धर्मप्रेमि जनता ने विशाल शोभा यात्रा निकाल कर महाप्रसादी का आयोजन किया। समस्त धर्म प्रेमी जनता ने प्रेम से प्रसादी ग्रहण की।
भंडारा स्वरूप प्रसादी के वितरण में सहयोग श्री बाबूलाल जी देवड़ा ‘श्री गोपाल जी देवड़ा, ‘गेंदालाल अगलेचा, ‘राधेश्याम जी हामड़, ‘राकेश जी हामड़’, बाबूलाल जी पटेल, नंदाजी मुकाती आदि ने सहयोग किया। महिला मंडल विशेष सहयोग के साथ शोभायात्रा में उपस्थित रही। यह जानकारी गेंदालाल आगलेचा राजपुरा ने दी।
प्रेषक:-  बाबूलाल परवार गुमानपुरा राजगढ़ म प्र

Thursday, 5 November 2015

दक्षिण भारत राष्ट्मत में ऐड देने के लिए सम्पर्क करे

आप सभी मित्रो को सूचित किया जाता हे की आप भी दक्षिण भारत राष्ट्मत में अपने कारोबार का विज्ञापन डलवा सकते हो ।

Wednesday, 4 November 2015

आप सभी मित्रो को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएं

दीपावली, भारत में हिन्दुओं द्वारा मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्योहार है। दीपों का खास पर्व होने के कारण इसे दीपावली या दिवाली नाम दिया गया। दीपावली का मतलब होता है, दीपों की अवली यानि पंक्ति। इस प्रकार दीपों की पंक्तियों से सुसज्ज‍ित इस त्योहार को दीपावली कहा जाता है। कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाने वाला यह महापर्व, अंधेरी रात को असंख्य दीपों की रौशनी से प्रकाशमय कर देता है।
दीप जलाने की प्रथा के पीछे अलग-अलग कारण या कहानियां हैं। हिंदू मान्यताओं में राम भक्तों के अनुसार कार्तिक अमावस्या को भगवान श्री रामचंद्रजी चौदह वर्ष का वनवास काटकर तथा असुरी वृत्तियों के प्रतीक रावणादि का संहार करके अयोध्या लौटे थे। 
तब अयोध्यावासियों ने राम के राज्यारोहण पर दीपमालाएं जलाकर महोत्सव मनाया था। इसीलिए दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। कृष्ण भक्तिधारा के लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। इस नृशंस राक्षस के वध से जनता में अपार हर्ष फैल गया और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दीए जलाए। एक पौराणिक कथा के अनुसार विंष्णु ने नरसिंह रुप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था तथा इसी दिन समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए।

Tuesday, 3 November 2015

सिरवी क्षत्रिय समाज कोथररूङ की स्मरणीका (पुस्तक) का विमोचन http://www.sirveesamajkothrud.com/

सिरवी क्षत्रिय समाज कोथररूङ की स्मरणीका (पुस्तक) का विमोचन अखिल भारतीय सिरवी समाज के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान नेनारामजी पेमाजी परिहार व अखिल भारतीय सिरवी समाज के कोषाध्यक्ष व सिरवी समाज कासारवाङी वडेर के अध्यक्ष श्रीमान चंदारामजी खेताजी भायल व पूना की सभी चौदह वडेर के अध्यक्ष व प्रतीनिधीयो की उपस्थिती मे हुआ । ईसी के साथ सिरवी समाज कोथरूङ की वेबसाईड  http://www.sirveesamajkothrud.com का भी उदघाटन हुआ । समाज के सदस्यो की उपस्थिती भी काफी संख्या मे थी जो सहरानिय है। पधारे हुए सभी गणमान्य अतिथीयो ने अपने अपने विचार विमर्च रखे। जिसमे ऊँच शिक्षा व महिला शिक्षा और समाज की एकता मे अनेकता एंवम समाज के नशा मुक्त के बारे मे काफी जोर देने के बारे मे प्रोत्साहन किया गया। और कोथरूङ वडेर के ईस कार्यक्रम आयोजन की काफी सहराना करते हुए भविष्य मे समंपूर्ण पूना शहर सिरवी समाज की एक  टेलिफोन डायरी बनाने की घोषणा की जो जल्द ही अगले कुछ महिनो मे हो जाएगी का आश्वासन दिया। ईसी के साथ पधारे हुए सभी मेहमानो का हिन्दु रिवाज के अनूसार स्वागत किया गया ।पधारे हुए मेहमानो ने भी कोथरूङ वडेर के सभी कार्यकारिणी सदस्यो का ईस सहरानिय कार्य के लिए धन्यवाद प्रदान करते हुए भुरी भुरी प्रशंसा की। और आगे भी इस तरह कार्य करते रहने का आर्शिवाद प्रदान किया ।http://www.sirveesamajkothrud.com/

मनवार ग्राम की महिला मंडल की बैठक संपन्न।

मनवार ।  यहाँ के सिरवी समाज की  महिला मंडल की  बैठक बड़े ही हर्षोउल्लास से  समपन्न  हुई।  इस सभा में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।   समाज में अपव्यय रोकने। हेतु।।। नशा मुक्ति  हेतु पृयास।  बालिका  शिक्षा। एवं संस्कार। हेतू। पृयास किया गया   ।   महिला सगंठन।  व्यापक स्तर तक तैयार। करना।।  एवं। परिचय  सम्मेलन।  संबंधित  विभिन्न विसयो पर चर्चा की  गई।   बैठक  में   मुख्य  अतिथि  मिश्री देवी चौधरी रही । समारोह के तहत   अनिता जी चोयल , एवं कु राधा  परमार ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर  गांव गुलाटी, बालीपुर एवं लुनहरा  से भी  बड़ी संख्या में  महिलाओ ने भाग लिया।     बैठक के दौरान मनावर ग्राम की  महिला मंडल  समिति का गठन किया गया ।  जिसमें अध्यक्ष लीला जीजी लछेटा को बनाया गया व  उपाध्यक्ष  श्रीमती राधा शंकर जी मुकाती को नियुक्त किया गया साथ ही  सचिव श्रीमती रेखा राजेश सेपठा  को बनाया गया ।सहसचिव  नेतू माँ सोलंकी , कोशाध्यक्ष  श्रीमती गायत्री  जितेंद्र मुकाती ,एवं  श्रीमती  निर्मला धर्मेन्द्र पँवार।  को सर्व सहमति से चुना गया। मंच का संचालन  जया  मुकाती ने किया। यह जानकारी अनीता चोयल ने एक विज्ञति के माध्य्म  से दी गयी।

मैसूरु में मुनि श्री चिंन्मय सागर जी महाराज के प्रवचन सुनते हुए सीरवी समाज के लोग

मैसूरु  में मुनि श्री चिंन्मय सागर जी महाराज के प्रवचन सुनते हुए सीरवी समाज के लोग 

सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप के एडमिन की न्यूज़ दक्षिण भारत के अखबार में।

सत्यम शिवम सुंदरम  ग्रुप के एडमिन की न्यूज़ दक्षिण भारत के अखबार में।

Monday, 2 November 2015

सीरवी समाज के आर एस रोड में नैनी बाई के मायरे की न्यूज़



सीरवी समाज मैसूर की और से नवरात्री महोत्सव सुरु

मैसूर । यहाँ के के.आर.एस. रोड़  स्तिथ सीरवी समाज के बढेर भवन में  सीरवी समाज महिला मण्डल द्वारा मंगलवार को शारदीय नवरात्री महोत्षव कलश स्थपना व् महा मंगल आरती के साथ प्रारम्ब्व किया गया। मंडल की अध्य्क्षा  पुष्पा देवी काग सहित सभी सदस्यों ने  दीप प्रजिलत कर कार्यकर्म की सुरुवाद की।   जोधपुर के  रामस्नेही सम्प्रदाय संत श्री गोविन्द दास जी महाराज के द्वारा विशाल श्रीमद् भागवत कथा, व नानी बाई  के मायरे का शुभारंभ हुवा।  दिन में बच्चो का रंगारंग कार्यकर्म हुवा। जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चो  ने जमकर भाग लिया। इस अवसर पर समाज के संस्थापक सुराराम सोलंकी ने जोधपुर से आये  महाराज मंडली का मालार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के अध्य्क्ष  मोटाराम सोलंकी , सचिव सुभाष काग ,गैर मंडल अध्य्क्ष मोहन लाल सोलंकी , रूपाराम राठौड़ ,सहित बड़ी संख्या में शर्धालु उपस्तिथ थे।  

सीरवी समाज के आर एस रोड मैसूरु गणपति उत्सव

मैसूरु। यहाँ के के आर एस  रोड स्तिथ  आईमाता मंदिर के प्रागण में शुक्रवार के दिन रात्रि को गणेश चर्तुती  की स्थापना की गयी। जिसमे  पंडित गोविन गोपाल त्रिपाठी द्वारा विधिपूर्व  पूजा अर्चना की गयी। अध्य्क्ष  मोटाराम सोलंकी ने बताया की अगले  रविवार 27 तारिक  के दिन यहाँ पर  विराजित भगवान  श्री गणेश की मूर्ति का  विसर्जित कर जलावतरण किया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर  आज साम को बढ़ेर भवन पर  जागरण का आयोजन भी होगा।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में शर्धालु उपस्तिथ होंगे।  


Search This Blog

Followers

Blog Archive